उत्तर प्रदेशराजनीतिक
Trending

‘मासूम को कुचल दिया’, गोरखपुर में अखिलेश के रोड शो पर भड़के CM योगी, बच्चे की मौत पर जताया दु:ख

CM Yogi lashes out over Akhilesh roadshow in Gorakhpur child death

CM Yogi in Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत पर दुख जताते हुए घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उस मासूम की गलती क्या थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह आज पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में माफियाराज का बोलबाला था और सपा माफिया तथा अपराधियों की पर्याय रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान हुई अराजकता में किशोर की जान चली गई, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने संवेदना के दो शब्द तक नहीं कहे।

‘गुंडागर्दी के लिए नहीं बनीं सड़कें’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कें गुंडागर्दी के लिए नहीं बनाई गई हैं और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सजा मिलनी चाहिए। योगी ने चेतावनी दी कि माफियागिरी या अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश को असुरक्षित किया और उसकी पहचान पर संकट पैदा किया, वे सभी एक ही तरह की राजनीति करते हैं।

बुलडोजर की चपेट में आने से हुई मौत

आर्यवर्धन सिंह, ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय पुत्र थे। खबरों के मुताबिक, अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकले सपा के पीडीए रोड शो के दौरान फूल बरसाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बुलडोजर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

आर्यवर्धन का अंतिम संस्कार आज सुबह राप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आवास विकास कॉलोनी के झारखंडी इलाके में स्थित ओंकार सिंह श्रीनेत के आवास पर जाकर परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

यह भी पढ़े : ‘राम से ज्यादा रावण की तारीफ’, फिल्म Ramayana ने 14वें दिन रचा इतिहास, टूटे Bollywood के सारे रिकॉर्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button