उत्तर प्रदेश

Ajay Rai House Arrest: अजय राय हुए हाउस अरेस्ट… आखिर ऐसा क्या हुआ कि पत्नी भी हो गईं परेशान?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय का ऐसा बयान... हर कोई हैरान!

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अयोध्या चंदा चोरी का मामला चरम पर है। आपकों बता दे कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान पेटी में चढ़ाए गए चंदे (चढ़ावे) की चोरी और वित्तीय गबन का मामला सामने आया है। जिसके बाद इस मामले में मंदिर के ट्रस्ट द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) और अयोध्या पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद विपक्षी दलों (जैसे आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस) ने मंदिर प्रशासन और सरकार पर कड़े सवाल उठाए हैं और इस मामले में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है। इन सब के बीच आज अजय राय, सांसद उज्जवल रमण सिंह समेत कई नेता आज अयोध्या कूच करने वाले थे। लेकिन पहले ही इन सभी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अजय राय आज यीनी की मंगलवार, 30 जून को राम मंदिर के दर्शन करने जाने वाले थे। इससे पहले ही वे सोमवार (29 जून) को अयोध्या पहुंच गए थे और राय कनीगंज स्थित पद्मश्री पैलेस में ठहरे हुए थे। सोमवार की देर रात ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया। रात करीब 11.40 पर अयोध्या पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अजय राय का ये दौरा पांच दिन में दूसरा दौरा है। अयोध्या का माहौल न खराब हो इसलिए प्रशासन ने कांग्रेस के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। ये सभी लोग राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

अगर आपको याद हो तो बता दे कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने का ऐलान किया था। जिसमें अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया, सीतापुर से सांसद राकेश राठौर, महराजगंज की फरेंदा सीट से विधायक वीरेंद्र चौधरी, बाराबंकी के पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट की पूर्व विधायक मीता गौतम शामिल थे।

इन सब के बीच अजय राय की पत्नी का बयान आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी रीना राय ने कहा, “मेरे पति की आवाज दबाने के लिए बीजेपी सरकार किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। पुलिस जीप में ले जाने के बाद, अब हमारे सहयोगियों को गलत जानकारी देकर भटकाया जा रहा है। ‘चढ़ावा चोरों’ के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इस अधर्मी बीजेपी सरकार की होगी।

वहीं अजय राय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि उत्तर प्रदेश की तानाशाही सरकार इतना डर गई है कि अयोध्या पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे आज अयोध्या में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि चढ़ावा चोरी करने वाले चोरों को रामभक्तों के डर क्यों लग रहा है। अजय राय ने कहा कि ना हम रुकेंगे, ना झुकेंगे। फिलहल इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सियासत और तेज होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button