UP Weather Today : 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी!
कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी!

Lucknow Desk : जैसे – जैसे जून का महीना खत्म हो रहा है। वैसे – वैसे मानों गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है। लेकिन आज मौसम विभाग ने नई जानकारी दे दी है। जो राहत भरी भी है और टेंशन बढ़ाने वाली भी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी की (IMD) के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यूपी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में आज भी भीषण लू चल सकती है। हालांकि कल से इन सभी राज्यों में मौसम बदलने की सकेंत भी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की कोशिश में है। IMD के मुताबिक, आज से मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी और अगले 3-4 दिनों में मानसून उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में तेजी से आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में हल्की – हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। वहीं जून के अंत होते ही जुलाई के महीने में मानसून की रफ़्तार तेज होगी। 1 जुलाई को तो मौसम गर्मी भरा होगा। लेकिन 2 जुलाई से नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं अगर बारिश की बात करें तो जुलाई के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश होगी। जिससे आम जन को राहत मिलेगी। उसम से लोगों को जुटकारा मिलेगा और अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री तक की कमी होने की सकेंत है।
हीटवेव की चेतावनी !
आपकों बता दे की उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरीके से बदलने वाला है। आने वाले अगले दो दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अलग रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 जून यानी की आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी हल्की – हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा भी दिख रहा है। अगर बात करें की किन जिलों में बारिश होने की संभावना तो वो जिलें आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, मेरठ. मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर और बरेली में हीट वेव अलर्ट हैं। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली में धूल भरी आंधी की चेतावनी दी गई है। जबकि प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में भी लू की चेतावनी हैं। दोपहर के बाद यहां मौसम में बदलाव हो सकता हैं और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान हैं।
उत्तर प्रदेश का क्या है माहौल ?
आज यूपी के बादलों में भी काफी बदलाव दिखने को मिलेगा। आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर के बाद यहां आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना हैं । मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं आज प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति भी बनी रह सकती है। जुलाई की शुरुआत से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ने का अनुमान है। जिससें लोगों को गर्मी सें राहत मिलेंगी। वहीं सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती में भी धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की बात कहीं जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि कोई जन हानि न हो सकें।
बिहार में बिजली गिरने और उत्तरखंड में अलर्ट !
उधर बिहार, उत्तरखंड में भी आज मौसम बदल रहा है। बिहार के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार नजर आ रहे है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी और उमस बनी रहेगी तथा 29 जून तक लू जैसी स्थिति पूरी तरह खत्म नहीं होगी। उत्तरखंड के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी जुलाई की शुरुआत से तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।



