उत्तर प्रदेश
Trending
CM योगी की मां का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली सावित्री देवी ने सांस
UP CM Yogi mother passes away in 91 years old

पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर हुआ।
पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि पंचूर गांव में उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाया गया था। पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी निधन की पुष्टि की।
पंचूर गांव में रहता है परिवार
सावित्री देवी पंचूर गांव में ही रह रही थीं। योगी आदित्यनाथ का परिवार पौड़ी गढ़वाल जिले के इसी गांव का रहने वाला है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हुआ था। योगी आदित्यनाथ चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।



