उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Donation Case: चंदा चोरी करने वाला कुढ़-कुढ़ के मरे….राम मंदिर मुद्दे पर भड़के बीजेपी विधायक!

सपा पर जमकर बोला हमला, कही ये बात

Lucknow Desk : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पुरवा विधायक अनिल कुमार सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। ये विधायक उन्‍नाव के है। जिन्होने उत्तर प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और चंदा चोरी के मामले पर दिया है। चंदा चोरी को लेकर पहले से ही सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं विधायक अनिल कुमार के बयान के बाद और मामला बढ़ गया है। बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि मंदिर में चोरी करने वालों को कैंसर हो जाएगा और उनको मौत की सजा मिलेगी भगवान की तरफ से। ना मानो तो आज से एक साल बाद देखना उनको कैंसर की बीमारी देखने को मिलेगी और यह चोर कुढ़-कुढ़ कर मरेंगे।

बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि चोरी करने वालों को कोई नहीं बचा सकता। उनका कहना था कि कई बार घर में चोरी करने वाले भी अपने ही लोग निकलते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर जांच में कोई दोषी पाया गया तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उनके मुताबिक, मंदिर में चोरी करने वालों को ऐसा दंड मिलेगा जिसे वे और उनका परिवार लंबे समय तक याद रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम के दरबार में गलत काम करने वालों को अपने कर्मों का फल जरूर मिलता है।

विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में विधायक गुस्से में नजर आ रहे है। जिसके चलते वो लगातार समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते रहे और कहा, “सपा के लोग चुट्टे चोर हैं। जमीन हड़प लेना, राशन बेच देना, गरीबों का हक छीन लेना, गरीबों का अनाज छीन लेना, यही सब काम करते हैं। अखिलेश यादव के घर में सीबीआई जांच चल रही है. मुलायम सिंह पर सीबीआई जांच चल रही है। ” उन्होंने आगे कहा, “आज राम का नाम लेने के लिए अखिलेश यादव भी मजबूर हो गए हैं। बिना राम नाम के उनका काम नहीं चल रहा है। ”

विधायक अनिल सिंह ने अपने बयान में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर जो लोग सवाल उठा रहे हैं, वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इस विषय को उछाल रहा है। विधायक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के परिवार पर विभिन्न जांच एजेंसियों की कार्रवाई चल रही है, उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता सब कुछ देख रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐसे नेताओं को उचित जवाब देगी।

विधायक के इस बयान के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया। पुरवा विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी दलों के नेताओं ने उनकी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका कहना है कि विधायक को जनता के बुनियादी मुद्दों, विकास कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में समय व्यतीत करना चाहिए। विपक्ष ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच असंतोष है और इसी कारण विधायक इस तरह के विवादित बयान देकर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनने का प्रयास कर रहे हैं।

विपक्षी नेताओं का यह भी कहना है कि जनता अब केवल भाषणों से खुश होने वाली नहीं है। उनके अनुसार मतदाता अपने क्षेत्र में हुए वास्तविक विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के आधार पर निर्णय लेंगे। विपक्ष का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सभी जनप्रतिनिधियों के कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन करेगी और उसी आधार पर अपना जनादेश देगी। वहीं दूसरी ओर, विधायक समर्थकों का कहना है कि उनके बयान को राजनीतिक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और सरकार की उपलब्धियों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है। ऐसे में यह बयान अब क्षेत्र की राजनीति में नई बहस का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button