धर्म ज्योतिष

बार-बार सूख रही है तुलसी? घर की ये आसान आदतें बदल देंगी उसकी हालत!

घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनाए रखने के लिए वास्तु अनुसार कपूर का उपयोग किया जाता है।

Lucknow Desk : तुलसी का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। यह भारतीय जीवनशैली, आयुर्वेदिक परंपरा और घर की हरियाली का भी अहम हिस्सा है। इसलिए इसकी नियमित देखभाल करना और इसे स्वस्थ रखना हर पौधा प्रेमी के लिए एक अच्छी आदत हो सकती है।

हमारे हिंदू धर्म में तुलसी केवल पौधा नहीं है, बल्कि आस्था, परंपरा और प्रकृति का खूबसूरत मेल मानी जाती है। हमारे भारत के हर घर में इस पौधे की पूजा की जाती है। क्योंकि इस पौधे को भगवान का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि लोग इस पौधे को अपने घरों में लगाते हैं। क्योंकि इससे नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं। हमारी धार्मिक मान्यताओं में इसका विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि अगर इस पौधे को घर में लगाएंगे, तो सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा घर में रहेगी।

वहीं इस पौधे से एक और फायदा है। इस पौधे से हम काढ़ा, हर्बल चाय और कई घरेलू नुस्खे भी करते हैं। कहा जाता है कि यह दर्द की एक दवा है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। इसकी एक सबसे खास बात यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। सही धूप, संतुलित पानी और थोड़ी-सी देखरेख के साथ यह लंबे समय तक हरी-भरी रह सकती है। यही कारण है कि यह छोटे गमले से लेकर बड़े आंगन तक, हर जगह आसानी से उगाई जा सकती है।

लेकिन कभी-कभी पूरी देखभाल के बावजूद तुलसी का पौधा सूखने लगता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे सरल नुस्खे बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी तुलसी को हरा-भरा रख सकते हैं।

आपको पता है कि तुलसी के पौधे के सूखने का सबसे बड़ा कारण है उस पर बहुत ज्यादा मंजरी आना। जब पौधे पर मंजरी आने लगती है, तो पौधा अपनी पूरी एनर्जी उन बीजों को पकाने में लगा देता है। इससे नई पत्तियां उगना बंद हो जाती हैं और पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है। यही कारण होता है और तुलसी का पौधा सूख जाता है।

इन सबसे बचने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच नीम का तेल मिलाएं और इसे पौधे की पत्तियों और टहनियों पर स्प्रे करें। महीने में एक बार पौधे की जड़ों में वर्मीकम्पोस्ट खाद जरूर डालें। इससे मिट्टी उपजाऊ रहती है और पौधे को जरूरी पोषण मिलता है, जो उसकी ग्रोथ के लिए जरूरी है।

अक्सर आप सब लोगों ने देखा कि सूर्य को जल देने के चक्कर में बड़े लोटे से भरकर पानी डाल देते हैं। अगर पौधे की मिट्टी ज्यादा गीली हो जाए, तो जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा सूखने लग जाता है। बस यही छोटी-छोटी बातें होती हैं, जिनसे पौधा सूखने लगता है।

ये भी पढ़े : बच्चे की हरकत देख लोग हुए परेशान, वीडियो हुआ वायरल !

https://globalnews360.com/people-were-alarmed-by-the-child-actions/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button