बिज़नेस

Gold Silver Price: दिल्ली में सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी गिरावट; जानिए क्यों टूटे दाम

मजबूत रुपये और कमजोर मांग का असर, लगातार चौथे दिन सोने की कीमत घटी, चांदी भी 7,800 रुपये लुढ़की

Lucknow Desk : अगर आप सोना या चांदी लेना चाहते है तो आपके लिए ये मौका बेहद खास है । क्योंकि राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे कारोबारी दिन सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बाजर रुपये की मजबूती और घरेलू बाजार में खरीदारी कम होने की वजह से कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। वहीं चांदी भी बहुत सस्ती हुई है। अगर भाव की बात करें तो सोने का भाव 350 रुपये गिरकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

फिलहल घरेलू बाजार में भी इसकी मांग कम हो गई है। कारोबारियों के अनुसार, खरीदार फिलहाल कीमतों में और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। इसी कारण बाजार में खरीदारी का दबाव कम है और कीमतों पर असर पड़ रहा है। अच्छी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इसके बावजूद भारतीय बाजार में इनके दाम घट गए। आमतौर पर जब विदेशी बाजार में कीमतें बढ़ती हैं तो भारत में भी उसका असर दिखाई देता है, लेकिन इस बार घरेलू बाजार की स्थिति अलग रही। ऐसे में जो लोग शादी-ब्याह, त्योहार या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्रवीण सिंह ने बताया, क्यों सस्ता हो रहा है सोना-चांदी

हालांकि, बाजार में निवेश करने से पहले कीमतों पर नजर रखना और विशेषज्ञों की सलाह लेना हमेशा बेहतर माना जाता है। फिलहाल, जो लोग सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए मौजूदा गिरावट एक अच्छा मौका मानी जा सकती है। हालांकि, निवेश करने से पहले बाजार की चाल और विशेषज्ञों की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। वहीं मिराए एसेट शेयर खान के कमोडिटीज हेड प्रवीण सिंह ने बताया कि अमेरिका की ओर से ईरान पर नए हमले खत्म होने की खबर आने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ गई। हाजिर सोना करीब 4,106 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि अब बाजार की नजर अमेरिका के घरों की बिक्री से जुड़े नए आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से पता चलेगा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों में कोई बदलाव करेगा या नहीं। प्रवीण सिंह के मुताबिक, फिलहाल डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड की स्थिति लगभग स्थिर है। इसका मतलब है कि निवेशक अभी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले रहे हैं और नए आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जरूर है, लेकिन पूरी तरह युद्ध होने की संभावना कम है। दोनों देशों को पता है कि युद्ध से दोनों का नुकसान होगा, इसलिए उम्मीद है कि हालात ज्यादा नहीं बिगड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : https://globalnews360.com/rain-turns-fatal-in-ghaziab

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button