उत्तर प्रदेश

जौनपुर में अनोखी परंपरा, डॉक्टर्स ने किया भगवान जगन्नाथ का मेडिकल चेकअप

Jaunpur : परंपरा के तहत डॉक्टरों ने की भगवान जगन्नाथ की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Lucknow Desk : उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान की पहल एवं कुशल संयोजन में ‘परिवर्तन’ बी द चेंज सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में काव्य रिजॉर्ट, जसपुर में भव्य वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 50 से अधिक सम्मानित नागरिकों को पौधे भेंट किए गए तथा “धरती पुत्र सम्मान” के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजीत सिंह उर्फ राजू (सह अध्यक्ष-गन्ना विकास सलाहकार समिति, उत्तराखंड), खड़क सिंह चौहान तथा सोसाइटी की संस्थापक श्रीमती पूतम मंझरिया सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनजीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला का विशेष महत्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति श्रद्धा, हरियाली के संरक्षण और मानव जीवन के पर्यावरण से अटूट संबंध का प्रतीक है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। खड़क सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सहज ही प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में खटीमा से आए लोक कलाकारों ने मनमोहक लोकनृत्य एवं लोकगायन की शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक जीवनशैली का जीवंत चित्र प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button