उत्तर प्रदेश

ललितपुर में युवक से मारपीट का मामला, चार गंभीर धाराओं में केस दर्ज

सिंदवाहा गांव में एक युवक को घेरकर पीटने का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर महरौनी पुलिस ने शुरू की जांच

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मारपीट की घटना सामने आई। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। मामला जिले के महरौनी थाना क्षेत्र का है। जहां लड़ाई झगड़ की खबर सामने आई है। बता दे कि सिंदवाहा गांव में कुछ युवकों ने एक युवक को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की और गाली – गलौज भी की है। ऐसा पीड़ित ने आरोप लगाया है। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पूरा मामला जाना उसके बाद मुकदमा दर्ज किया और आगे जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि थाना महरौनी क्षेत्र के बैरबारा गांव निवासी नीतेश ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वह सिंदवाहा गांव के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद महरौनी पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की चार गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटना से जुड़े लोगों और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।

वहीं, घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में किसी भी पक्ष के साथ बिना जांच के निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button