उत्तर प्रदेश

रामलला के लिए जमीन तक बेच दी, दान किए ₹1 करोड़… रामभक्त सियाराम उमरवैश्य के निधन से प्रतापगढ़ में छाया मातम

80 वर्ष की उम्र में लखनऊ में ली अंतिम सांस, राम मंदिर निर्माण के लिए अपने समर्पण और त्याग के चलते देशभर में मिली थी पहचान।

Lucknow Desk : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपनी जमीन बेचकर एक करोड़ रुपये दान करने वाले सियाराम उमरवैश्य का शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। 80 वर्षीय सियाराम प्रतापगढ़ की सियाराम कॉलोनी के निवासी थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही जिले में शोक का माहौल छा गया।

सियाराम उमरवैश्य ने अक्टूबर 2018 में राम मंदिर निर्माण के लिए ऐसा कदम उठाया था, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अपनी 16 विश्वा जमीन बेच दी और परिवार तथा रिश्तेदारों से करीब 15 लाख रुपये उधार लेकर कुल एक करोड़ रुपये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत को समर्पित किए थे। उस समय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से पहले ही उन्होंने यह योगदान दिया था।

सियाराम उमरवैश्य बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। महज 12 वर्ष की उम्र में संघ से जुड़ने के बाद उन्होंने मंडल कार्यवाह, जिला संघचालक और संघ प्रचारक सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

राम मंदिर निर्माण के लिए उनके विशेष योगदान और समर्पण को देखते हुए उन्हें अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके निधन से प्रतापगढ़ में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button