देश
Trending

उत्तरकाशी में इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, चार की मौत; लापता लोगों की तलाश जारी

Innova car falls into Bhagirathi River in Uttarkashi four dead

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसा गंगनानी के पास हुआ। वाहन में सात लोग सवार थे। अब तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दो अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री गुजरात के साबरमती क्षेत्र के निवासी थे और उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम जा रहे थे। हालांकि, उनकी पहचान और पते की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

नदी किनारे से मिले चार शव

हादसा गंगनानी के गर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने नदी किनारे से चार शव बरामद किए। घायल व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल ले जाया गया।

लापता लोगों की तलाश जारी

तेज बहाव के कारण लापता लोगों की तलाश में कठिनाई आ रही है। जल पुलिस और गोताखोर नदी में सर्च अभियान चला रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की पहचान और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

यह भी पढ़े : अग्निपथ योजना पर बदलाव! अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button