उत्तर प्रदेशराजनीतिक
Trending

UP Chunav : अयोध्या में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर! संघ ने दी जिम्मेदारी, सीट जीतना मजबूरी

UP Elections BJP prestige at stake in Ayodhya Winning seat is necessity

UP Chunav : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी के लिए अयोध्या की सीट जीतना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। क्योंकि अब अयोध्या में भाजपा के लिए केवल सीट जीतने की मामला नहीं है बल्कि पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

संघ ने अयोध्या समेत 5 सीटों पर नजर रखने को कहा

संघ ने अपनी रिपोर्ट में और बीजेपी संगठन को मिले फीड बैक में भी अयोध्या क्षेत्र में बीजेपी को सपा से चुनौती मिलती दिख रही है।बीजेपी अयोध्या क्षेत्र की कुछ सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाने का तय कर चुकी है। अयोध्या, रुदौली, बीकापुर, गोसाईगंज, मिल्कीपुर में से गोसाईगंज, मिल्कीपुर 2022 विधानसभा में सपा जीती थी। बीजेपी के खाते मे अयोध्या, रुदौली, बीकापुर सीट थी, बीजेपी मिल्कीपुर उप चुनाव में सपा से यह सीट छीन चुकी है और गोसाईगंज से सपा विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

अखिलेश भाजपा से छीनना चाहते हैं अयोध्या

अखिलेश यादव अयोध्या सीट हर हाल में बीजेपी से छीनना चाहते हैं। इसलिए अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा के पहले उम्मीदवार के रूप में अयोध्या सीट से पवन पांडेय का नाम पांच अगस्त को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान घोषित किया था।अयोध्या सीट 2012 तक भाजपा का मजबूत गढ़ थी 2012 विधानसभा चुनाव में सपा के पवन पांडेय ने भाजपा के लल्लू सिंह को 5,404 वोटों से हराकर अयोध्या पर सपा का परचम लहराया था इसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया।

संघ ने बीजेपी को अयोध्या की रिपोर्ट सौंपी

2017 में 50,440 वोटों से, 2022 में 19,990 वोटों से बीजेपी के वेद प्रकाश गुप्ता की जीत के बाद भी 2027 के इस चुनाव में अयोध्या सीट में बीजेपी के वेद प्रकाश गुप्ता के हारने की रिपोर्ट संघ और स्थानीय बीजेपी संगठन ने दी है और बड़ी खबर यह है कि अयोध्या से बीजेपी के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का टिकट काटने की सिफारिश कर दी गई हैवर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट हारने के बावजूद अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 4,667 वोटों से आगे रही थी।

अयोध्या सीट पर गुप्ता की जगह संभावित उम्मीदवारों में गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह का नाम चर्चा में है अभय सिंह सपा से विधायक बने 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस- वोटिंग की और अक्तूबर 2026 में भाजपा में शामिल हो गए,दूसरे दावेदार गोसाईंगंज से भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी हैं,जो अपनी पत्नी आरती तिवारी के लिए टिकट मांग रहे हैं खब्बू तिवारी को 2021 में फर्जी मार्कशीट मामले में दोषी ठहराया गया था,जिसके चलते वे खुद चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं उनकी पत्नी 2022 के विधानसभा चुनाव में गोसाईंगंज से अभय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं,लेकिन हार गई थीं।

अयोध्या सीट पर सबसे बड़ा दावा बीजेपी के बड़े नेता रहे विनय कटियार ने ठोका है,विनय कटियार कुर्मी हैं और अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैंअयोध्या सीट पर बीजेपी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसलिए वेद प्रकाश गुप्ता का टिकट काटने का मन बीजेपी बना चुकी है।

यह भी पढ़े : दिवाली खत्म… चुनाव का आगाज शुरू! भाजपा ने लखनऊ से दिल्ली भेजी 209 उम्मीदवारों की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button