देशराजनीतिक
Trending

‘सीटें मांगे जीरो याद दिलाना’, OP राजभर ने अखिलेश को दी कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने की सलाह

OP Rajbhar advises Akhilesh against forming alliance Congress

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर तंज कसा।

राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अखिलेश जी, एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई। वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं?” उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कई जगह प्रत्याशी नहीं मिले और जहां उम्मीदवार मैदान में उतरे, वहां उसका प्रदर्शन शून्य रहा।

सीटों की मांग को लेकर कांग्रेस पर निशाना

राजभर ने कांग्रेस के सपा के साथ सीट-बंटवारे में बड़ा हिस्सा मांगने पर सवाल उठाया। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि विधानसभा चुनाव में सीटों की मांग हो, तो कांग्रेस को एमएलसी चुनाव का प्रदर्शन याद दिलाएं। राजभर ने सवाल किया कि जब सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, तब कांग्रेस ने उनका समर्थन क्यों नहीं किया?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को हिस्सा “आधा” चाहिए, लेकिन समर्थन “जीरो” देती है। राजभर ने कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में 200 सीटें मांगने की चर्चा का भी जिक्र किया।

चार राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 एमएलसी सीटों के चुनाव में कांग्रेस ने 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और एक सीट जीती। रिपोर्टों के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी वहां की चारों सीटें हार गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button