उत्तर प्रदेश

महराजगंज : नौतनवा में दिखा साहस, स्थानीय युवाओं ने 20 फीट लंबे अजगर को किया सुरक्षित रेस्क्यू

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी।

Lucknow Desk : नौतनवा क्षेत्र के महेंद्र नगर में एक विशाल अजगर को लेकर लोगों में चिंता का माहौल था। करीब 20 फीट लंबा यह अजगर कई दिनों से एक बगीचे में घूम रहा था। ऐसे में स्थानीय युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। युवाओं के इस प्रयास से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र नगर स्थित एक बगीचे में विशालकाय अजगर दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। बगीचे के आसपास से गुजरने वाले राहगीर और स्थानीय निवासी किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित थे। बताया जा रहा है कि अजगर पिछले कई दिनों से इसी इलाके में घूम रहा था, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही थी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद काफी समय तक विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ती गई और अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की चुनौती बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button