पंजाब
Trending

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,155 किसानों पर FIR; ₹79.75 लाख का जुर्माना

5,002 cases of stubble burning in Punjab; FIRs against 1,155 farmers

Punjab Pulltion : पंजाब में धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 10 नवंबर तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 1,574 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है। कुल जुर्माना ₹79.75 लाख तय किया गया, जिसमें से ₹36.40 लाख वसूले जा चुके हैं। इसके अलावा 1,155 मामलों में FIR दर्ज की गई और 1,342 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई।

तरनतारन और फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

जिला स्तर पर तरनतारन में सबसे अधिक 676 मामले दर्ज हुए। वहां 654 खेतों का निरीक्षण किया गया और 310 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। फिरोजपुर में 654, संगरूर में 566, बठिंडा में 439 और पटियाला में 339 मामले सामने आए।

पटियाला में 123 FIR, ₹5.80 लाख का जुर्माना

पटियाला जिले में पराली जलाने के 339 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 115 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया। कुल ₹5.80 लाख का जुर्माना तय हुआ, जिसमें से ₹2.40 लाख की वसूली की जा चुकी है।

जिले में 123 मामलों में FIR दर्ज हुई और 97 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। अधिकारियों ने 225 चेतावनी नोटिस भी जारी किए हैं।

18 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई

रिपोर्ट में पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी में लापरवाही के आरोप में 18 सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई का भी उल्लेख है। इनमें फिरोजपुर के पांच और तरनतारन के 13 अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक अब तक किसी अधिकारी को चार्जशीट जारी नहीं की गई और न ही निलंबित किया गया है।

धान की 96.10 प्रतिशत कटाई पूरी

पंजाब में धान का कुल रकबा 32.87 लाख हेक्टेयर है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से 96.10 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। कटाई का मौसम अंतिम चरण में होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए चुनौती बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े : पंजाब : संगरूर से चंडीगढ़ जा रही PRTC बस हादसे का शिकार, 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button