मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : सिवनी में 3 मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Madhya Pradesh Fire breaks out in 3 storey house in Seoni 6 die

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा स्थित महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले में सोमवार तड़के एक सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। घटना के समय घर में करीब 10 लोग मौजूद थे। रेस्क्यू टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गहरी नींद में था परिवार

जानकारी के अनुसार, आग जैन मोहल्ला निवासी सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के मकान में सुबह करीब चार बजे लगी। उस समय परिवार के अधिकतर सदस्य सो रहे थे। लपटें तेजी से फैलने के साथ घर में धुआं भर गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल और रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना पर पुलिस बल, दमकल की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने मकान में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया और चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर मौजूद एसडीओपी अपूर्व भलावी ने दूरभाष पर बताया कि तीन मंजिला मकान में लगी आग को दमकल और रेस्क्यू टीम ने पूरी तरह बुझा दिया है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट हादसा : दीपदान मेले से प्रयागराज लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली का हिच टूटा, 4 श्रद्धालुओं की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button