हरियाणा : पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; हरिद्वार जा रहे 6 लोगों की मौत
Haryana Car overturns after hitting divider on Panipat Khatima highway 6 death

हरियाणा। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर सोमवार सुबह हुए हादसे में सीएनजी कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। तितावी थाना क्षेत्र में जागाहेड़ी पुल के पास कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इसके बाद उसमें आग लग गई और कार सवार युवक अंदर फंस गए।
डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग
जानकारी के अनुसार, कार शामली की ओर से तेज रफ्तार में मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी। जागाहेड़ी पुल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे वाहन में आग लग गई। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।
तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक हरियाणा के जींद क्षेत्र के रहने वाले थे। मौके पर पहुंचे परिजनों के अनुसार, युवक हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों में अंकित (23) पुत्र राजेश और साहिल (22) पुत्र सोम कुमार उर्फ काला, दोनों निवासी राखी खास गांव, शामिल हैं। इसी गांव के अंकित (20) पुत्र समंदर और राहुल (24) पुत्र समंदर को भाई बताया गया है।
अन्य मृतकों की पहचान अमन (23) पुत्र रामपाल, निवासी मोठ गांव, और अंकित (22), निवासी मोड़ गांव, के रूप में हुई है। ये सभी हरियाणा के हांसी-नारनौल क्षेत्र के बताए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : चित्रकूट हादसा : दीपदान मेले से प्रयागराज लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली का हिच टूटा, 4 श्रद्धालुओं की मौत



