देश
Trending

‘मैंने उन्हें सपोर्ट किया था’, सोनिया गांधी की किताब पर ओवैसी बोले- उनका सम्मान करता हूं

I had supported them Owaisi on Sonia Gandhi book I respect her

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ बाजार में उपलब्ध हो गई है। किताब में उन्होंने निजी जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि वह सोनिया गांधी का सम्मान करते हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोनिया गांधी के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि उन्होंने उनसे कई मुद्दों पर सहमति और असहमति दोनों रखी हैं। सोनिया की किताब में उनके राजनीतिक सफर, प्रधानमंत्री न बनने के फैसले और नरेंद्र मोदी के साथ उनके संबंधों का जिक्र है।

सोनिया गांधी पर ओवैसी ने कहा- मैंने सपोर्ट किया था

ओवैसी ने कहा, “मैं सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करता हूं और आज भी उनकी इज्जत करता हूं। जब न्यूक्लियर डील हो रही थी, तब मैंने उनका समर्थन किया था। हालांकि, यूपीए सरकार के दौरान यूएपीए कानून बना तो मैंने उसका विरोध किया था।”

उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस का विरोध भी किया है। ओवैसी ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ताला खोले जाने और इससे जुड़े आपराधिक मुकदमे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक भाजपा अदालत नहीं गई है।

‘मनमोहन सिंह सरकार चलाते थे, मैं पार्टी’

सोनिया गांधी ने किताब में प्रधानमंत्री न बनने के फैसले पर भी लिखा है। उनके मुताबिक, उन्होंने कभी प्रधानमंत्री बनने का निर्णय नहीं लिया था और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी भी नहीं चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें। हालांकि, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें इस पद पर देखना चाहते थे।

सोनिया ने लिखा कि उन्होंने पूरे मन से प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते थे, लेकिन मनमोहन सिंह को चुना गया। सोनिया के अनुसार, मनमोहन सिंह सरकार चलाते थे और वह पार्टी का काम संभालती थीं। उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी कोई सरकारी फाइल नहीं दिखाई गई।

पीएम मोदी के साथ संबंधों पर भी लिखा

किताब में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संपर्क और राजनीतिक मतभेदों का भी उल्लेख किया है। उनके मुताबिक, दोनों के बीच कभी निजी बातचीत नहीं हुई; मुलाकात होने पर औपचारिक अभिवादन ही होता है।

सोनिया ने लिखा कि स्वास्थ्य खराब होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हाल पूछा था। उन्होंने दोनों की विचारधाराओं को अलग बताते हुए कहा कि मोदी का भारत को लेकर दृष्टिकोण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रभावित है। सोनिया के अनुसार, वह अपने विचारों के लिए और मोदी अपने दृष्टिकोण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : ‘मैं राजीव गांधी के पीएम बनने के खिलाफ थी’, सोनिया गांधी ने कहा- ‘सबने मेरे बारे बताया, अब मेरी बारी’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button