देश

‘प्रणब मुखर्जी PM बनना चाहते थे?’, सोनिया गांधी ने किताब में बताया 2010 का किस्सा

Sonia Gandhi recounts in book Did Pranab Mukherjee want to become PM

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा से जुड़ा एक प्रसंग साझा किया है। उन्होंने बताया कि 2010 में एक बातचीत के दौरान प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह सुझाव देकर चौंका दिया था कि शायद अब शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है।

दरअसल, सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में लिखा है कि 2010 में प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा था कि शायद अब शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है। सोनिया ने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी इच्छा का संकेत माना। उन्होंने प्रणब मुखर्जी और तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बीच गंभीर मतभेदों का भी जिक्र किया है।

सोनिया के मुताबिक, उन्होंने इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री बनने की प्रणब मुखर्जी की लंबे समय से चली आ रही इच्छा के संकेत के रूप में समझा। यह प्रसंग उनकी 502 पन्नों की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में शामिल है।

सरकार और पार्टी के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके बीच जिम्मेदारियों का एक अनकहा बंटवारा था, जो अच्छी तरह काम कर रहा था। पार्टी और सरकार के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री के साथ एक कोर ग्रुप की साप्ताहिक बैठक होती थी।

इस समूह में प्रणब मुखर्जी के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए.के. एंटनी और अहमद पटेल शामिल थे। सोनिया ने बताया कि वे संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए बने स्ट्रैटेजी ग्रुप में भी नियमित रूप से मिलते थे।

पी. चिदंबरम से मतभेद का जिक्र

सोनिया के अनुसार, कभी-कभी प्रणब मुखर्जी बैठक के बाद उनसे बातचीत करने के लिए रुकते थे। उन्होंने लिखा कि उस समय तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी के बीच गंभीर मतभेद हो गए थे।

सोनिया ने बताया कि 2010 में अपनी निराशा जाहिर करने के बाद प्रणब मुखर्जी ने शीर्ष स्तर पर बदलाव की बात कही। उन्होंने लिखा कि बात को सहजता से दूसरी ओर मोड़ दिया और प्रणब ने अपनी निराशा के बावजूद उनसे नाराजगी जाहिर नहीं की।

2012 में बने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

सोनिया गांधी ने किताब में आगे लिखा है कि 2012 में कांग्रेस ने प्रणब मुखर्जी को यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। चुनाव में जीत के बाद वह भारत के राष्ट्रपति बने।

यह भी पढ़े : ‘मैंने उन्हें सपोर्ट किया था’, सोनिया गांधी की किताब पर ओवैसी बोले- उनका सम्मान करता हूं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button