राज्य

नशे ने छीनी बुज़ुर्ग पिता की जिंदगी, बेटे के हाथों पिता की दर्दनाक मौत

Haryana : नशे में बेटे संदीप ने 66 वर्षीय पिता हरिराम की सुई से हमला कर हत्या की, मां ने भी बचने के लिए भागकर बचाई जान

Lucknow Desk : मां – बाप अपने बच्चों को पढ़ा लिखा के बड़ा करते है कि उनका बच्चा बुढ़ापे का सहारा बनेगा । लेकिन  हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित सिवानी मंडी जो खबर आई है। उसने लोगों को झकझोर दिया हैं। एक बेटा कैसे अपने पिता को बेरहमी से मार सकता है। सोच के रूह काप जा रही है। लेकिन कहते है न कि नशे की हालत में इंसान सब कुछ भूल जाता है। इसके चक्कर में बड़ी घटना हो जाती है।  आपको बता दें कि बेटा जिसका नाम संदीप है। उसने नशे की हालत में अपने पिता हरिराम की सुई से हमला कर के मौत के घाट उतार दिया है। पिता की उम्र 66 है। वहीं मां ने बेटे को मना किया और पूरी कोशिश की बचाने की लेकिन संदीप नहीं माना। उसने मां को भी मारने की कोशिश की। लेकिन बीरमति वहां से किसी तरह जान बचा के भागी। बीरमति अपनी बहन के घर पहुंच कर जान बचाई। वहीं आरोपित ने पिता पर आठ बार सुए से वार किया। सूचना मिलने पर सिवानी मंडी पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन को सौंप दिया था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन और सीने पर तीन-तीन और पेट पर सुए के दो घाव मिले हैं। आपको बता दे कि घटना की जानकारी पुलिस को कैसे हुई। घटना के थोड़ी देर के बाद पोता अमन बाइक लेने के लिए घर आया तो उसने देखा कि हरिराम जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। यह देखकर उसे एक अस्पताल में ले गए। वहां से नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी पंकज  कुमार ने बताया कि आरोपित संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

ये भी पढ़े : बार-बार सूख रही है तुलसी? घर की ये आसान आदतें बदल देंगी उसकी हालत!

https://globalnews360.com/the-significance-of-tulsi-is-not-limited-to-religious-belief-alone/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button