कांग्रेस को 170 सीटें देगी सपा, कन्नौज में अखिलेश यादव बोले- 'हमें और कांग्रेस को पता है..'
Akhilesh Yadav says SP to give 170 seats to Congress in Kannauj

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर संकेत दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ 170 सीटों का समझौता हुआ है।
कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में मतदान किया। इसके बाद सपा अध्यक्ष ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की और कहा कि मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भाजपा को हराना है और इसके लिए रास्ता निकालना होगा। स्नातक एमएलसी चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
कांग्रेस के साथ 170 सीटों का समझौता – अखिलेश यादव
स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘170 सीटों का हमें और कांग्रेस को पता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि सपा का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना है और इसके लिए रास्ता निकालना होगा।
मतदान में बाधा डालने के आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कई जगहों से सपा समर्थकों को मतदान से रोकने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में भाजपा के लोगों और भ्रष्ट अधिकारियों के जरिए मतदाताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। ये आरोप अखिलेश यादव ने लगाए हैं।
उन्होंने चुनाव को शिक्षक समुदाय से जुड़ा बताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार आम चुनावों में नहीं होना चाहिए। अखिलेश ने दावा किया कि आम जनता भाजपा के खिलाफ है और मतदाता वोट के जरिए उसे सत्ता से हटाने का काम करेंगे।



