उत्तर प्रदेश
Trending

‘अल्लाह ने इंसाफ किया’, आजम खान की जमानत पर पत्नी तजीन फातमा बोलीं- विरोधियों की सोच गलत

Allah delivered justice says Azam Khan wife Tazeen Fatma on his bail

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार अदालत के हर आदेश का पालन करती है और न्यायपालिका को अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

जयवीर सिंह ने कहा कि अदालत ने आजम खान को जमानत दी है, इसलिए सरकार इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जमानत मिलने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। उनके मुताबिक, जांच, चार्जशीट और ट्रायल की प्रक्रिया आगे जारी रहेगी तथा अदालत सबूतों और तथ्यों के आधार पर अंतिम फैसला सुनाएगी। उन्होंने कहा कि जमानत को दोषमुक्त होने के बराबर नहीं माना जा सकता।

https://x.com/ANI/status/2122864084328841317?a=OC2Rus_9hW8NrQWZBbw&s=20

तजीन फातमा बोलीं- हमें इंसाफ मिला

आजम खान की पत्नी तजीन फातमा ने जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें अल्लाह पर भरोसा था और विश्वास था कि एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत पहले भी आजम खान को राहत दे चुकी है।

तजीन फातमा ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि आजम खान जेल से बाहर आएं। उनके मुताबिक, हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आजम खान का परिवार इंसाफ के लिए संघर्ष जारी रखेगा। तजीन फातमा ने यह भी कहा कि जो लोग आजम खान को जिंदगीभर जेल में रखने की सोच रहे हैं, वे बड़ी गलती कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बरसाना में CM योगी ने पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि दी, 12 यूनिट वाले निःशुल्क डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button