Horoscope : आज का राशिफल, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें !
आज सभी राशि वालों के लिए मेहनत भरा दिन रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक सम्मान मिल सकता है। अनावश्यक खर्च और तनाव से दूरी रखें। करीबियों से सतर्क रहें।

Lucknow Desk : आज दिन रविवार 12 जुलाई 2026 हैं। पंचांग के अनुसार आज सुबह 08:29 तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, फिर मृगशिरा नक्षत्र लगेगा. आज ग्रहों के गोचर से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते है 12 राशि वालों के हाल।
मेष:
आज मेष राशि वाले स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जो भी करें सोच समझ के करें। क्योंकि जल्दबाजी आपके लिए घातक साबित हो सकती है।
वृषभ:
आज वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक सम्मान मिल सकता है। अनावश्यक खर्च और तनाव से दूरी रखें। करीबियों से सतर्क रहें।
मिथुन:
आज मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन शाम के बाद ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेश या दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है। विवाद से बचें। लोगों से मिलजुल के रहे।
कर्क:
आज कर्क राशि वालों के करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। समझदारी से फैसला ले।
सिंह:
आज सिंह राशि वालो के कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनों से सलाह जरुर ले।
कन्या:
आज कन्या राशि वाले नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला:
आज कन्या राशि वालों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक:
आज वृश्चिक राशि वालो को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है।
धनु:
धनु राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर:
आज मकर राशि वाले धैर्य और अनुशासन से काम लें। निवेश या वित्तीय निर्णय सोच-समझकर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ:
आज कुंभ राशि वालो को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें।
मीन:
आज मीन राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।



