उत्तर प्रदेश

आजम खान जेल से रिहा, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद डासना जेल से आए बाहर

आजम खान को 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका जमा करने की शर्त पर राहत मिली थी। शहनवाज और जुनैद ने उनके जमानती के तौर पर जरूरी दस्तावेज जमा किए थे।

Lucknow Desk : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को आखिरकार जेल से रिहाई मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद रिहाई का परवाना डासना जेल पहुंचा और आजम खान जेल से बाहर आ गए।

आजम खान की रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और परिवार में हलचल बढ़ गई। उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम भी उनसे मिलने डासना जेल पहुंचे।

आजम खान को 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका जमा करने की शर्त पर राहत मिली थी। शहनवाज और जुनैद ने उनके जमानती के तौर पर जरूरी दस्तावेज जमा किए थे।

हालांकि, आजम खान की रिहाई के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी अंतरिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में 19 नवंबर को सुनवाई निर्धारित है।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 नवंबर को धन शोधन मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी। अदालत ने गिरफ्तारी के समय लिखित आधार उपलब्ध नहीं कराने को लेकर सवाल उठाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button