उत्तर प्रदेशराज्य

बागेश्वर बाबा ने चीनी का लच्छा बेचने वाले कालीचरण को दिए 50 हजार रुपये, खुली किस्मत

कुंडा (प्रतापगढ़)
बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की नजर पड़ी और दिव्य दरबार में फेरीवाले (चीनी का लच्छा बेचने वाले) कालीचरण की लॉटरी खुल गई। हुआ यह कि पंडाल के अंदर कई फेरीवाले सामान बेच रहे थे। तभी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की नजर कालीचरण पर पड़ी। उन्होंने कालीचरण को अपने पास बुलाया और पूछा इसे कितने रुपये का एक बेचते हो, दिनभर में कितना कमाते हो। उसने जब अपनी बात बताई तो बाबा ने कहा सारे हमको दे दो कितने पैसे दें, काली चरण सकुचाते हुए बोला अरे महाराज आप ऐसे ही रख लो। आचार्य ने अपने झोले से 50 हजार दिए। पहले तो कालीचरण को विश्वास ही नहीं हो रहा था लेकिन बाबा ने कहा ले जाओ तुम्हारी अर्जी लग गई, कहीं लुटवा न लेना।

योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में शुक्रवार को सुबह 11 बजे बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया। बाबा ने कानूनी पचड़े में फंसे एक शख्स से कहा-‘ ऊं हनु हनुमंताय नम फट स्वाहा जा मेरा आशीर्वाद है मुकदमे में होगी तेरी जीत।’ दिव्य दरबार में तरह-तरह की अर्जियां आईं। किसी का बेटा गायब तो किसी को घर में प्रेत बाधा, किसी को नौकरी की चाहत, किसी को शादी की। बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों की पर्ची खोलते और अर्जी सुनते हुए उनकी समस्याओं के अनुरूप अपने ढंग से कुछ न कुछ समाधान देने की कोशिश की।

बाबा ने दिव्य दरबार में कन्नौज से आए अरविन्द, अहिबरनपुर के राजकुमार उर्फ राजू, सैफाबाद से अखिलेश कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार, लालगंज की रिंकी कुमारी, बृजेश सिंह, मनोरमा, राम कुमारी, लक्ष्मी राजपूत, कालीचरण की पर्ची खोली। नाम लेकर उनको बुलाया और उनसे अर्जी लगवाई। अरविन्द ने कुछ बताया तो बाबा ने कहा तेरी दूसरी शादी हुई है, पहली बीबी ने मुकदमा और तंत्र मंत्र किया है। मेरा आशीर्वाद है मुकदमे में तेरी जीत होगी और तरक्की होगी। मल्ला का पुरवा हथिगवां की मनोरमा के बेटे की अकाल मृत्यु गई थी, वह संतान की चाहत में आई थी। उसकी पर्ची खोलते हुए बाबा ने कहा जल्द ही तेरे पुत्र होगा, उसके चेहरे पर काला टीका होगा, समझ लेना तेरा पहले वाला बेटा ही दोबारा तेरे पास आया है।

लालगंज की रिंकी उसकी बहन और मां की अर्जी सुनते हुए कहा तेरे बेटे को मिर्गी आती है जिससे वह परेशान रहता है। उन्होंने रिंकी से कहा तुम शादी तय करो, हम बागेश्वर धाम में तुम्हारी शादी रचाएंगे, स्कूटी समेत तमाम उपहार देंगे। अर्जी के बाद दिव्य दरबार शुरू हुआ तो आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आगे की जगह खाली कराई। पुलिस प्रशासन से कहा जो प्रेत बाधा से पीड़ित जो आए उसको आने देना। जैसे ही उन्होंने राजा रामचन्द्र के जयकारे संग मंत्र बोला दर्जनों महिलाओं, कई पुरुषों पर प्रेत बाधाएं सवार हुई तो वह चीखते, चिल्लाते, कोई हंसते खिलखिलाते, कोई कलमा पढ़ते हुए पहुंचा। बाबा का मंत्र चलता रहा, लोगों की बाधाएं बोलती खेलती रही। कुछ देर बाद उन्होंने मंत्र पूजित दिव्य जल का छिड़काव प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों पर कराया तो वह लोग शांत हो गए। उन्होंने सभी को भभूत लेने और बाला जी पर ध्यान देने, लहसुन प्याज का त्याग करने की नसीहत देकर बाबा बागेश्वर से धाम जु़ड़ने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button