उत्तर प्रदेश

Gonda : पति को दिया धोखा, प्रेमी संग रची लाखों की चोरी

गोंडा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर से लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी की, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।

Lucnow Desk : खबर उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले से है। जहाँ पर लुटेरी बीबी का मामला सामने आया है। बताते चले कि जिले में खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर गांव में रहने वाली महिला पूनम ने अपने ही घर में अपने मौसी के लड़के विकास बीच प्रेम प्रसंग चल रहा जिसमे बाद दोनों ने साथ मिलकर घर में चोरी करने योजना बनाई। जिसके बाद पत्नी पूनम ने अपने मौसी के लड़के विकास कसौधन के साथ मिलकर अपने पति के घर में सुनियोजित तरीके से घर में हाथ साफ करके घटना चोरी घटना का नाटक कर पुलिस घर चोरी होने सूचना दी। जिसके बाद खरगूपुर पुलिस ने घटना के कुछ ही घण्टे के बाद घटना का किया खुलासा करने हुए आरोपी पूनम व विकास दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सोने,चाँदी के आभूषण व 50 हज़ार रुपये नगद बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही में जुटी गई है।

ये वो गोंडा जिले पुलिस कस्टडी में पूनम व उसके मौसी लड़का विकास है। महिला ने मिलकर अपने मौसी लड़के से मिलकर अपने घर में चोरी योजना ही नहीं बनाई बल्कि घर के कमरे में रखे तीन बक्सों का ताला तोड़ा और बक्से का ताला खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, 50 हज़ार रुपये नगद व मोबाइल फोन विकास कसौधन को दे दिए। जिसे वह अपने साथ लेकर वहां से चला गया। घटना को वास्तविक चोरी का रूप देने के उद्देश्य से पूनम कसौधन ने स्वयं कमरे में रखे बक्से एवं आलमारी का सामान अस्त-व्यस्त कर बिखेर दिया तथा बेहोश होने का नाटक करते हुए अपने बेड के नीचे जाकर लेट गई। अगले दिन सुबह उसने अपने परिजनों से झूठी कहानी बताते हुए कहा कि रात्रि में 9-10 अज्ञात चोर घर में घुस आए थे, जिन्होंने सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रुपये एवं अन्य सामान चोरी कर लिया तथा उसके साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद उसके पति ने लवकुश पुत्र रामबचन ने खरगूपुर में लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही माँग की जिसके बाद पुलिस ने जाँच में चौकने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जाँच के दौरान पता चला कि महिला पूनम कसौधन का उसके मौसी लड़के विकाश कसौधन के साथ भाग कर शादी करना चाहती है। जिससे पहले दोनों ने मिलकर घर चोरी प्लान बना कर चोरी घटना अंजाम दिया।

वही सीओ योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आज प्रातः 6 बजे के आसपास 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरगूपुर के बिसुनपुर में कुछ चोरों के द्वारा एक घर में चोरी की गई है और जो घर में एक महिला थी, उसके साथ मारपीट की गई है और वह बेहोशी की अवस्था में है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जाँच में सामने आईं कि एक व्यक्ति उनके घर में पहले से बैठा हुआ था। जब लाइट जाने के बाद में घर के अन्य लोग बाहर चले गए, तो वह व्यक्ति नीचे उतरा और महिला का मुंह दबा करके बाहर जो पीछे के दरवाजे थे उनको खोला और अपने अन्य साथियों को बुला करके उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब घटनास्थल का निरीक्षण बारीकी से किया गया तो यह चीज स्पष्ट हुई कि बाहर से किसी के आने के कोई चांस नहीं था। इसके बाद महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ही अपने एक रिलेटिव विकास कसौधन नाम का है। जिससे कि उसके 2 साल से संबंध थे, उसके द्वारा मिलकर के विकास के साथ इस घटना का पहले प्लान बनाया गया था, तीन-चार दिन से प्लानिंग चल रही थी और आज रात में पूनम और विकास के द्वारा पूरे प्लान के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। पूरा सामान विकास कसौधन लेकर चला गया था। जो कि उसकी निशानदेही पर उसके घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने विकास कसौधन और पूनम दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button