Jhansi : सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर बाइक सवार की स्टंटबाजी, हादसे को दे रहे न्योता
सड़क पर बाइक से करतब दिखाते नजर आए युवक, दूसरे राहगीरों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

Lucknow Desk : झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास बाइक से स्टंट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रहा एक युवक बाइक से करतब दिखाता दिखाई दिया। इस तरह सड़क पर बाइक चलाते समय जोखिम उठाना किसी भी समय दुर्घटना की वजह बन सकता है। ऐसी हरकतों से बाइक चलाने वाले के साथ-साथ आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये तस्वीरें झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार स्टंटबाजी करता दिखाई दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर मौजूद उसका दोस्त उसे ‘मयंक-मयंक’ कहकर बुलाता सुनाई दे रहा है।
सड़क पर बाइक चलाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। खासकर ओवरब्रिज जैसे स्थानों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाना या करतब दिखाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से चालक खुद गिरकर घायल हो सकता है। साथ ही पीछे या आसपास चल रहे दूसरे वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी। सड़क पर वाहन चलाना केवल अपनी सुविधा का मामला नहीं है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है।
अब देखना होगा कि सीपरी बाजार थाना पुलिस इस मामले का संज्ञान लेती है या नहीं। साथ ही यह भी देखना होगा कि संबंधित बाइक सवारों की पहचान कर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं।
फिलहाल, वाहन चालकों से अपील है कि वे सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों की सुरक्षा भी बनी रहे।



