देश
Trending

राहुल गांधी की ‘समझौतावादी पीएम’ वाली पोस्ट पर भड़की भाजपा, कहा- देश को बदनाम करने के लिए पैसे मिले हैं

BJP lashes out at Rahul Gandhi compromising PM post

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। उन्होंने कहा, “एक समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कभी भी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।”

राहुल गांधी की पोस्ट पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल पर पाकिस्तान के प्रति पक्षपाती होने और विदेशी मंचों पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान को आदर्श के रूप में पेश करना चाहते हैं और भारत की विदेश नीति को पाकिस्तान के उदाहरण के आधार पर चलाने की बात करते हैं।

भंडारी ने कहा कि भारत के रूस और यूक्रेन सहित कई देशों के साथ संबंध हैं और देश अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने 26/11 मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम नहीं उठाया था।

राहुल गांधी बोले- भारत अंतरराष्ट्रीय मामलों में ‘साइड प्लेयर’

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत “साइड प्लेयर” बनकर रह गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत इसमें दिखाई नहीं दे रहा। राहुल के मुताबिक, भारत के अमेरिका, रूस और ईरान समेत कई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं और उसे वैश्विक चर्चाओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी के बाद से अंतरराष्ट्रीय मामलों में स्वतंत्र राय रखी है और उसे अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप फैसले लेने चाहिए। राहुल ने यह भी कहा कि क्षेत्र में हो रही घटनाओं से भारत अलग नहीं रह सकता और उसे चर्चाओं में आगे आना चाहिए।

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल और कांग्रेस के नेता वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को स्वीकार नहीं करना चाहते।

यह भी पढ़े : CM योगी की मां का निधन, 91 वर्ष की आयु में सावित्री देवी ने ली अंतिम सांस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button