उत्तर प्रदेश

जसपुर में भाजपा का अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन, योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

जसपुर में आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव और योजनाओं से मिले लाभ।

Lucknow Desk : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फैज-ए-आम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड आपदा सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रुहेला पहुंचे। यहां उनका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, समाजसेवी डॉ. यूनुस चौधरी, काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने मुस्लिम समाज के लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग किसी के बहकावे में न आएं और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक बनाने की अपील भी की।

इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से सीधा संवाद किया गया। लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कई लोगों ने बताया कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिली है। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले मुफ्त गैस कनेक्शन का भी लाभ मिल रहा है।

लाभार्थियों ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आम लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम समाज के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि विनय कुमार रुहेला ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इसके साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button