राजनीतिक

पत्नी वंदना संग शादी समारोह में दिखे चंद्रशेखर आजाद, तस्वीरें-वीडियो वायरल

समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने वाली वंदना आजाद इस बार पति के साथ नजर आईं।

Lucknow Desk: नगीना से सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु वाल्मीकि की शादी में पत्नी वंदना आजाद के साथ पहुंचे। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने वाली वंदना आजाद इस बार पति के साथ नजर आईं।

इससे पहले 2021 में चंद्रशेखर आजाद पत्नी वंदना और बेटे अनंत के साथ अमेरिका में गुरु रविदास मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने माथा टेका था।

राजनीतिक सफर की बात करें तो चंद्रशेखर आजाद ने 2022 में गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नगीना सीट से जीत दर्ज की और भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को बड़े अंतर से हराकर संसद पहुंचे।

वहीं, चंद्रशेखर आजाद हाल में डॉ. रोहिणी घावरी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। रोहिणी ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और परिवार को धमकाने के आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button