Aaj ka Rashifal : जानें आज का राशिफल, उच्च के चंद्रमा दिलाएंगे लाभ
आज चंद्र उच्च के हैं और गुरू पुष्यामृत योग एक साथ हैं, जो इस महीने का सबसे शुभ संयोग है।

Lucknow Desk : आज 11 जुलाई दिन शनिवार है। सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा यानी कि मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों को विशेष लाभ, तरक्की और सुखद अनुभव मिलेंगे। आज आपका मन शांत और स्थिर है। इस स्थिरता में लिए गए फैसले लंबे समय तक काम आएंगे। चलिए जानते है 12 राशि का आज का हाल ।
मेष:
आज मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए दोस्त बन सकते है। परिवार में कोई समारोह हो सकता है।
वृषभ:
आज वृषभ राशि वालों का रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।
मिथुन:
आज मिथुन रााशि वालों के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनों से प्रेम मिल सकता है।
कर्क:
आज कर्क राशि को घर-परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। लोंगो से सर्तक रहें।
सिंह:
आज सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लोगों को पहचानें। हर कोई अपना नही होता है।
कन्या:
आज कन्या राशि को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। बाहर के खान से तो दूरी बना लें।
तुला:
आज तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पुराने विवाद सुलझने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विवाह के योग्य बन सकते है।
वृश्चिक:
आज वृश्चिक राशि वाले धैर्य और संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। जल्दबाजी से कोई काम न करें।
धनु:
आज धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। बिना डरे लोगों से बात करें।
मकर:
आज मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरुरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यों में सफलता के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ें।
कुंभ:
आज कुंभ राशि वालो को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन:
आज मीन राशि वालों में मानसिक शांति बनी रहेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।



