उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने स्टार्टअप और उद्योग जगत की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

यूपी के विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स को मिला सम्मान

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत इनोवेट्स में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों को भी सम्मान दिया।

मुख्यमंत्री ने मंच से पांच स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इनमें सिंह डायनमिक प्राइवेट लिमिटेड की अनुषी वर्मा, डिकोड सॉफ्टवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड की रिया कुमारी वंशगोपाल, त्रिशूल स्पेस के दिव्यम, जीनोमिकी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की डॉ. दीक्षा भारती और पीएचएसआई टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के तुषार राज शामिल रहे। सरकार की ओर से दी गई यह सहायता नई तकनीक और नए विचारों पर काम कर रहे युवाओं के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखी जा रही है।

कार्यक्रम में इन्क्यूबेटर्स को भी प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। मुख्यमंत्री ने नवयुग नवाचार फाउंडेशन, आईईटी लखनऊ के डॉ. पुष्कर और एनआईईटी के डॉ. संजय कुमार को सम्मानित किया। इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इसमें वीबीएसपीयू इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन जौनपुर के राकेश सिंह/अविनाश तथा एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन सहारनपुर की डॉ. विमला वाई और अभिनव पुंडीर शामिल रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी स्टार्टअप फंड से सहयोग प्राप्त करने वाले स्टार्टअप्स का भी सम्मान किया। उन्होंने मैग्नम टेक्नोलॉजी के तरुण सेनानी, अल्फाड्रायड इंडिया के अक्षत राज और गौरव जोशी को सम्मानित किया। वहीं, ब्रिस्क ओलिफ के सुनील प्रेमजी को लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत इनोवेट्स में भाग लेने वाले उद्यमियों को भी मंच पर सम्मान मिला। अननंत सिस्टम्स, एंड्योर एयरसिस्टम्स, सूयो मैन्युफेक्चरिंग, राफे और वर्वेसमी मिक्स्ड सिग्नल के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नए विचारों और तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। स्टार्टअप्स और उद्यमियों को मिल रहा प्रोत्साहन रोजगार, निवेश और नवाचार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में सम्मानित हुए उद्यमियों और संस्थानों ने भी इसे उत्तर प्रदेश में नए उद्योगों और तकनीकी विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button