उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव से मिले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका, डेढ़ घंटे चली मुलाकात

बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे चली मुलाकात, बातचीत के मुद्दों पर दोनों ने साधी चुप्पी; ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात चर्चा में आ गई है। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि, मुलाकात के बाद दोनों ने बातचीत के मुद्दे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चुनाव से पहले अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक समूहों के नेताओं की सक्रियता को भी इसी सियासी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मुलाकात का मकसद क्या था और दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दूसरों को राजनीति का पाठ पढ़ाते हैं, अब वही चुनाव से पहले अलग-अलग लोगों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि वह किसके भरोसे सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव ने साइकिल चलाकर पार्टी को मजबूत किया, लेकिन अब बेटा किन लोगों के सहारे सत्ता में वापसी का सपना देख रहा है।

ओपी राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए ‘तिलचट्टे’ वाला बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि लाल रंग का स्प्रे आमतौर पर तिलचट्टे भगाने के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां स्थिति उलट दिखाई दे रही है और ‘लाल’ वाले ही मदद मांगते नजर आ रहे हैं।

राजभर ने अखिलेश यादव की राजनीति और युवाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने ‘सैफई सिंडिकेट’ का जिक्र करते हुए कहा कि अगर बड़े नेताओं के परिवारों के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं, तो गांव और प्रदेश के युवाओं के भविष्य की चिंता कौन करेगा?

फिलहाल अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई विस्तृत बयान नहीं आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुलाकात को लेकर तस्वीर साफ होने का इंतजार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button