स्वाति चौधरी को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले – हमें आप पर गर्व
एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी स्वाति चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है.

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली बेटी स्वाति चौधरी को बहुत बधाई है। सीएम ने अपने एक्स हैडल पर उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है। इसी के साथ सीएम योगी ने डिस्कस थ्रो स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज और बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाला सुहास एल यतिराज को भी बधाई दी है।
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, एशियन पैरा गेम्स-2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मां भारती का मान अभिवर्धित करने वाली सुवर्णा राज जी को हार्दिक बधाई। अथक परिश्रम और अटूट संकल्प से अर्जित आपकी इस स्वर्णिम उपलब्धि ने असंख्य बेटियों के सपनों को नई उड़ान दी है। आपके स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।’
इसी के साथ सुहास एल यतिराज को भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, ‘एशियन पैरा गेम्स-2026 में पुरुष एकल SL4 पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुहास एल यथीराज जी को हार्दिक बधाई। आपका यह पदक दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से सपनों को साकार करने की प्रेरणा है। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।’ वहीं आपको बता दे कि सीएम ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि देने की बात कही है।
ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम ने छह करोड़ देने की बात कही है। वहीं रजत पदक पर चार करोड़ और कांस्य पदक पर दो करोड़ रुपये देने का प्रावधान है। यूपी में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर में पांच स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 14 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधाएं दी जा रही हैं। मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करके स्पोर्ट्स एजुकेशन और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देना शुरू किया गया है।



