सीएम योगी ने प्रयागराज के कसारी-मसारी को ‘कृष्णपुरी’ नाम दिया, अतीक अहमद से मुक्त कराई गई थी जमीन
CM Yogi renamed Kasari-Masari area of Prayagraj to Krishnapuri

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके का नाम बदलकर कृष्णपुरी रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब यह इलाका इसी नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने माफिया तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों की जमीन छीनने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।
कसारी-मसारी में माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई करीब 15 बीघा जमीन पर पद्मलोक अपार्टमेंट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यहां 602 फ्लैट बनाए जाने हैं। परियोजना प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की जा रही है।
सरकार के मुताबिक, इस जमीन पर पहले अतीक अहमद का कब्जा था। जमीन मुक्त कराने के बाद यहां आवासीय परियोजना लाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को घर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराकर उसका इस्तेमाल जनहित के कामों में किया जा रहा है।



