राजनीतिक

बिठुर में सीएम योगी गरजे, बोले – सपा-कांग्रेस के राज का स्वाहा होना तय

आज सोमवार को सीएम योगी कानपुर के बिठूर पहुंचें। वहां उन्होनें ने सभा को संबोधित किया।

Lucknow Desk: सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर के बिठुर पहुंचें। आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती है। जिसके चलते सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

सीएम योगी ने कहा कि, हम अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करते हैं। हम यह मानकर चलते हैं कि इस धरती के प्रति, सनातन धर्म के प्रति, भारत भूमि के प्रति यदि किसी का योगदान है, उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारा दायित्व बनता है। उस दायित्व का निर्वहन करने के लिए हम लोग निरंतर कार्य करते हैं। भगवान महर्षि वाल्मीकि ने हमें रामायण, दुनिया का पहला महाकाव्य दिया। तो हम लोगों ने भी प्रयास किया कि महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करने का माध्यम क्या बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पावन और विशेष महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया।

नारी सम्मान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिस स्थान पर महिलाओं का आदर-सम्मान होता है, वह भूमि तीर्थ के समान पवित्र हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम से प्रत्येक व्यक्ति की आस्था जुड़ी हुई है और महर्षि वाल्मीकि प्रभु श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों से लोगों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने रामभक्तों की आस्था और भावनाओं के अनुरूप अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। आज अयोध्या पहुंचने पर त्रेतायुग की स्मृतियां जीवंत हो उठती हैं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालु महर्षि वाल्मीकि के मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में गोस्वामी तुलसीदास और माता शबरी के मंदिर भी स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही निषादराज का मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button