उत्तर प्रदेशराजनीतिक

‘देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से प्यार..’, CM योगी ने अखिलेश यादव को लताड़ा

CM Yogi said two miyas Akhilesh Yadav love infiltrators

कानपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में एक समारोह के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्हें “छोटे मियां” और “बड़े मियां” कहा। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि दोनों को घुसपैठियों से प्यार है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद नाना राव पेशवा पार्क में 411 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया।

सपा-कांग्रेस ने विकास में रोड़े अटकाए: योगी

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पहले वहां सड़कें जर्जर थीं, बिजली की व्यवस्था नहीं थी और गंदगी रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने अयोध्या के विकास पर ध्यान नहीं दिया। योगी के मुताबिक, भाजपा सरकार ने जब अयोध्या के विकास की योजना बनाई, तब विपक्ष ने उसमें बाधाएं डालने की कोशिश की।

काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक समय में करीब 20 श्रद्धालु ही एक साथ दर्शन कर पाते थे, जबकि अब 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या का स्वरूप बदल रहा है।

अयोध्या को त्रेता युग जैसा बनाएंगे: मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर के साथ अयोध्या को फिर से त्रेता युग की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी धाम, शुकतीर्थ, नैमिषारण्य और बिठूर के विकास का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थलों पर विकास कार्य किए जाएंगे। उनके अनुसार, ऐसे करीब 4,000 स्थलों पर बाउंड्री वॉल, छत या कैनोपी, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम शुरू किए जाने हैं।

दोनों मियां को घुसपैठियों से बड़ा प्यार है : CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को लंबे समय तक प्रदेश में शासन करने का अवसर मिला, लेकिन उनके कार्यकाल में किसानों, गरीबों और युवाओं की समस्याएं बनी रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी, महिलाओं की सुरक्षा खतरे में थी और व्यापारियों व गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे।

 उन्होंने कहा, “इस समय देश के अंदर दो मियां हैं- एक छोटे मियां और एक बड़े मियां। छोटे मियां और बड़े मियां को घुसपैठियों से बड़ा प्यार है। ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं और दलितों, वंचितों, गरीबों, किसानों और युवाओं का अपमान करते हैं।”

पुरानी घटनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कोसी कलां, जवाहर बाग और मुजफ्फरनगर की घटनाओं का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जवाहर बाग की घटना में पुलिस अधिकारियों की हत्या हुई थी और मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले प्रभावित हुए थे।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि जनता उनके कामकाज को देखकर उन्हें सत्ता से बाहर कर चुकी है। उन्होंने कहा, “विरासत में एक बार गद्दी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिलती। बुद्धि के लिए प्रयास करना पड़ता है और जमीन पर उतरना पड़ता है।”

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश को महर्षि वाल्मीकि के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button