उत्तर प्रदेश

CM Yogi : रामपुर में गरजे सीएम योगी, भाषण की किन बातों ने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां?

रामपुर से दिया बड़ा संदेश, सपा पर तीखे वार के पीछे क्या है रणनीति?

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान उनकी कानून-व्यवस्था संबंधी नीतियों और सख्त प्रशासनिक शैली के कारण व्यापक रूप से बनी है। खान मुबारक, अतीक अहमद, विकास दुबे और मुख्तार अंसारी जैसे चर्चित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई ने उनकी सरकार की अपराध के प्रति सख्त नीति को प्रमुखता से सामने रखा। इसी कारण उन्हें अक्सर ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है, जबकि कानून-व्यवस्था के मामले में उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति उनकी प्रशासनिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। इन्हीं सब के बीच सीएम योगी का एक बयान सुर्खियों में हैं। ये बयान उन्होने रामपुर में दिया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पार हाई हो गया हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में 690.39 करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों पर लाठीचार्ज करवाते थे, वे आज राम भक्ति की वकालत कर रहे हैं और चाकू गलत हाथों में रहेगा तो डाका डालेगा। वहीं, बीजेपी की डबल इंजन सरकार आई तो यही चाकू जनता की सुरक्षा के काम आ रहा। अब विकास का माहौल बन रहा। अब चूज एंड पिकअप नहीं होता कि बिजली सैफई में आएगी, रामपुर और पीलीभीत में नहीं आएगी। अर्थव्यवस्था गर्त में जाने का मतलब आमजन को गर्त में धकेलना है।

सीएम योगी ने हनुमान का प्रसंग सुनाया

आपको बता दे कि सीएम योगी आज यानी मंगलवार को रामपुर पहुंचे। जहां उन्होनें शाहबाद में आयोजित जनसभा में विकास कार्यों का ब्योरा दिया। फिर विपक्षी पार्टियों पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वह रामपुर आते हैं तो विकास की नई योजनाएं साथ लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि 102 परियोजनाओं से मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सीएम योगी ने हनुमान का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि रामभक्ति हर प्रकार की बाधा को दूर करने का सामर्थ्य देती है। रामभक्ति ऐसे कालनेमियों को निपटाने में पूरी सहायक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पहले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती थीं, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं और जनता सब कुछ देख रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति व्यक्ति को अन्याय और षड्यंत्र से लड़ने की शक्ति देती है।

चाचा-भतीजे की जोड़ी लूटने निकल पड़े

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सरकारी विज्ञापन निकलता था तो चाचा-भतीजे की जोड़ी लूटने निकल पड़ती थी। न्यायालय को रोकने के लिए उतरना पड़ता था। पहले या तो सैफई परिवार का विकास होता था या फिर रामपुर के एक परिवार का। बाकी वंचित रहते थे। राम की भक्ति श्री हनुमान जैसे भक्तों को कालनेमियों से निपटने की शक्ति देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई-नई योजनाओं के साथ अब विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा। विरासत और विकास की नई कार्ययोजना दिख रही। प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास ही विकास का आधार है। यूपी अब बीमारू नहीं, देश की टॉप-तीन अर्थव्यवस्था वाले राज्य में शुमार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button