उत्तर प्रदेश

सीएम योगी वाराणसी आएंगे, शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों का लेंगे जायजा, प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों पर भी होगी चर्चा

Lucknow desk : कल बुधवार 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के लिए वाराणसी जाएंगे। जिसमे वो कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शहर की कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। मंदिरों में दर्शन के बाद वह शहर में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी अधिकारियों से लेंगे।

आठ जिलों के शिक्षक और स्नातक मतदाता होंगे शामिल

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दोपहर के समय शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें वाराणसी खंड के आठ जिलों से शिक्षक और स्नातक मतदाता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।

वाराणसी खंड के शिक्षक और स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस चुनाव में वाराणसी और मीरजापुर मंडल के जिलों के साथ बलिया भी शामिल है। ऐसे में मतदान से पहले मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। महासम्मेलन के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क साधने की कोशिश होगी।

विकास और एयर शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रस्तावित एयर शो के आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। अधिकारियों के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विकास कार्यों की स्थिति और प्रस्तावित आयोजन की तैयारियों की जानकारी देना प्रमुख विषय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button