उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मे सीएम योगी का दौरा, प्रतिमा अनावरण से लेकर आवास योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:15 बजे पहुंचेंगे प्रयागराज, जनसभाओं को करेंगे संबोधित; शाम को पद्मलोक आवास योजना का करेंगे भूमि पूजन

Lucknow Desk: आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज का दौरे पर रहेंगे। जिसके चलते वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की हैं।

उनके कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर 1:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। सबसे पहले वह तेलियरगंज चौराहे के पास बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे वह कसारी-मसारी पहुंचेंगे। यहां पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी जाएंगी।

मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रतिमा अनावरण, जनसभा और आवास योजना से जुड़े कार्यक्रमों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम योगी शाम 5:35 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button