देश
Trending

परिसीमन के बाद बदल जाएगा देश का पूरा पॉलिटिकल मैप, जानिए कैसे..?

country entire political map will change following delimitation process

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर संसद में चर्चा और विपक्ष के विरोध के बीच केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच X पर एक प्रस्तावित संसदीय नक्शा साझा किया है। इसमें लोकसभा की सीटें मौजूदा 543 से बढ़कर 816 दिखाई गई हैं। यह नक्शा प्रस्तावित व्यवस्था को दर्शाता है। इसे परिसीमन की अंतिम या आधिकारिक रूप से लागू सीटों की सूची नहीं माना जाना चाहिए।

28 राज्यों में 789 और केंद्रशासित प्रदेशों में 27 सीटें

मेघवाल की पोस्ट के अनुसार, प्रस्तावित व्यवस्था में 28 राज्यों को कुल 789 और आठ केंद्रशासित प्रदेशों को कुल 27 लोकसभा सीटें मिलेंगी। इस गणना के मुताबिक उत्तर प्रदेश 120 सीटों के साथ सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला राज्य होगा। महाराष्ट्र में 72, पश्चिम बंगाल में 63 और बिहार में 60 सीटें प्रस्तावित हैं।

सिक्किम, मिजोरम और नागालैंड में दो-दो सीटें दर्शाई गई हैं। केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली की सीटें 7 से बढ़कर 11 और जम्मू-कश्मीर की 5 से बढ़कर 7 दिखाई गई हैं।

राज्यों में प्रस्तावित सीटें

उत्तर प्रदेश
80
120

महाराष्ट्र
48
72

पश्चिम बंगाल
42
63

बिहार
40
60

तमिलनाडु
39
59

मध्य प्रदेश
29
43

कर्नाटक
28
42

गुजरात
26
39

आंध्र प्रदेश
25
38

राजस्थान
25
38

ओडिशा
21
31

केरल
20
30

तेलंगाना
17
26

असम
14
21

झारखंड
14
21

पंजाब
13
20

छत्तीसगढ़
11
16

हरियाणा
10
15

उत्तराखंड
5
8

हिमाचल प्रदेश
4
6

अरुणाचल प्रदेश
2
3

गोवा
2
3

मणिपुर
2
3

मेघालय
2
3

त्रिपुरा
2
3

मिजोरम
1
2

नागालैंड
1
2

सिक्किम
1
2

केंद्रशासित प्रदेशों में प्रस्तावित सीटें

केंद्रशासित प्रदेश
मौजूदा सीटें
प्रस्तावित सीटें

 

दिल्ली
7
11

जम्मू-कश्मीर
5
7

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
2
2

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
1
1

चंडीगढ़
1
2

लद्दाख
1
1

लक्षद्वीप
1
1

पुडुचेरी
1
2

प्रस्तावित नक्शे के मुताबिक कुल सीटें 816 होंगी। परिसीमन की प्रक्रिया, सीटों के अंतिम आवंटन और इसे लागू करने का तरीका आगे के विधायी तथा संवैधानिक निर्णयों पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़े : ‘400 पार के बाद अब 800 पार का सपना’, खरगे का भाजपा पर हमला, कहा- सत्ता कब्जाने की साजिश

Seema Pal

Content Writer | Digital Journalist | News & Media Professional A passionate and dedicated Content Writer with 6 years of professional experience in journalism, digital media, and content creation, including 2 years of experience with Dainik Bhaskar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button