उत्तर प्रदेश

दिवाली पर घर लौटने की राह मुश्किल, ट्रेनों में नो रूम तो हवाई सफर भी हुआ महंगा

अपने घरों से दूर या घर जाने वालों के लिए दीपावली और छठ के त्योहार पर घर लौटना बेहद मुश्किल और महंगा हो गया है।

Lucknow Desk : जैसे ही दीपावली का त्योहार पास आया। वैसे ही सभी लोग अपने घरों की ओर लौटने की तैयारी में लग गए है। लेकिन घर जाने वालों के लिए यानी बाहर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नौकरी और कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों के सामने इस बार घर पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है। छह नवंबर से यात्रियों की घर वापसी का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है, लेकिन ट्रेनों में पहले से ही सीटों को लेकर जबरदस्त मारामारी है।

लखनऊ आने वाली नियमित और स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। हालात यह हैं कि वंदे भारत में 270, शताब्दी में 280 और तेजस एक्सप्रेस में 168 यात्रियों की वेटिंग पहुंच गई है। वहीं लखनऊ मेल, पुष्पक एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में टिकटों पर रिग्रेट की स्थिति बन गई है। ऐसे में यात्रियों के पास तत्काल कोटे की करीब 9200 सीटों का ही सहारा बचा है। रेलवे में सीट नहीं मिलने के बाद लोग हवाई सफर का विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन यहां भी किरायों ने परेशानी बढ़ा दी है। बेंगलुरु से लखनऊ का हवाई किराया 24,699 रुपये, मुंबई से 18,436 रुपये और दिल्ली से 14,113 रुपये तक पहुंच गया है। त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग ने आम यात्रियों का बजट बिगाड़ दिया है। अब लोगों को कन्फर्म टिकट के लिए तत्काल बुकिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button