उत्तर प्रदेशनौकरी
Trending

दिवाली से पहले CM योगी ने बांटे नियुक्ति-पत्र, 4,543 सब-इंस्पेक्टर्स को मिली नौकरी; 6 महीने में पूरा किया वादा

Diwali CM Yogi distributed appointment letters 4543 Sub Inspectors jobs

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विंग्स के लिए चयनित 4,543 उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टरों) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनकी जिम्मेदारियों, आधुनिक पुलिसिंग और प्रशिक्षण को लेकर कई सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपनिरीक्षक प्रभावी और जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए स्वयं को तैयार करें। पुलिस की पारंपरिक ट्रेनिंग के साथ साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ड्रोन तकनीक जैसे क्षेत्रों में भी आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण केंद्र तैयार किए गए हैं और नव-नियुक्त अधिकारियों को नई प्रशिक्षण पद्धति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का दावा

योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भर्ती और नियुक्तियों में परिवारवाद और कथित ‘सैफई सिंडिकेट’ का प्रभाव रहता था, जिससे पात्र युवाओं को अवसर नहीं मिल पाता था। उनके अनुसार, उस दौर में प्रतिभाशाली युवाओं का दूसरे राज्यों की ओर पलायन होता था, लेकिन उनकी सरकार ने इस प्रवृत्ति को रोकने में सफलता हासिल की है।

आगे भी जारी रहेगा नियुक्तियों का सिलसिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के बाद, भैया दूज के अगले दिन राजस्व विभाग के 1,200 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से 42,000 होमगार्डों को भी नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में 32,000 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और फिलहाल अभ्यर्थियों का सत्यापन जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। योगी ने कहा कि युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

6 महीने में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण से प्रदेश को युवा उपनिरीक्षक मिल रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा गया है।

हाल में नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी

– 25 अगस्त: कृषि विभाग के 3,572 अधिकारी

– 19 सितंबर: आयुष, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा उद्यान विभाग के 818 कार्मिक

– 20 सितंबर: पुलिस विभाग के 912 कार्मिक

– 22 सितंबर: शिक्षा विभाग के 3,567 अभ्यर्थी

– 28 सितंबर: पंचायती राज विभाग के 1,375 कार्मिक

– 8 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश पुलिस के 470 खिलाड़ी

– 5 नवंबर: 28 फॉरेंसिक साइंटिस्ट

– 6 नवंबर: उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विंग्स में चयनित 4,543 उपनिरीक्षक

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने प्रशिक्षण तथा सेवा के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

यह भी पढ़े : ‘धनतेरस’ पर CM योगी ने की जनता से अपील, सभी ODOP उत्पाद ही खरीदें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button