देश

'डोनाल्ड ट्रंप को कब बुद्धी आएगी', फारूक अब्दुल्ला बोले- 'दुनिया में हर मुसीबत उनकी हरकतों की वजह से है'

Farooq Abdullah asks When will Donald Trump come to his senses

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और कार्रवाइयों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में जारी संकटों के पीछे ट्रंप की हरकतें हैं और उनसे सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को महंगाई के कारण उठाना पड़ सकता है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख ने अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर ‘विदेशी हाथ’ के दावों पर भी सवाल उठाए। अब्दुल्ला ने कहा, “पूरी दुनिया इस संकट से गुजर रही है। महंगाई का स्तर देख लीजिए। इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को उठाना पड़ेगा।” उन्होंने ट्रंप से आक्रामकता खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि इससे किसी को फायदा नहीं होगा।

अमेरिका-ईरान तनाव पर टिप्पणी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर बोलते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि न्याय के हित में ईरान को अपनी सीमाओं के भीतर आत्मरक्षा का अधिकार है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई।

दिल्ली के प्रदर्शनों पर ‘विदेशी हाथ’ के दावों पर सवाल

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों पर भी फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब सरकार को खतरा महसूस होता है, तो वह अक्सर प्रदर्शनों के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने की बात करती है। उन्होंने ऐसे आरोप लगाने वालों से पूछा कि वे बताएं कि इसमें किस देश या ताकत की भूमिका है। अब्दुल्ला के मुताबिक, सरकार को अपने कामों पर भी ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button