उत्तर प्रदेश

Lucknow : रोजगार की मांग को लेकर Gen-Z का अनोखा आंदोलन

नौकरी मिलने तक घर नहीं लौटने का ऐलान, शिक्षा के बाद भी रोजगार न मिलने पर उठाए सवाल

Lucknow Desk : इन दिनों उत्तर प्रदेश में अलग की नजारा देखने को मिल रहा है। आपको बता दे कि लखनऊ में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं का तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई के साथ लोगों की जरुरतें बढ़ रही है। जिसके चलते कई बेरोजगार युवतियां नौकरीस की मांग कर रही है। मड़ियांव मेला मैदान में बढ़ती बेरोजगारी से तंग आकर कई Gen -Z लड़कियों ने सामूहिक रूप से अपने घर छोड़ दिए हैं और यहाँ डेरा जमा लिया है। बेरोजगार युवतियां नौकरी की मांग को लेकर डेरा डालकर प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रदर्शन कर रहीं युवतियों का कहना है कि जब तक उन्हें रोजगार नहीं मिलता, तब तक वे अपने घर वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने मेला मैदान को ही अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया है और वहीं रहकर अपनी मांग को आवाज दे रही हैं।

आंदोलन के दौरान युवतियों ने कहा कि उनके पास पढ़ाई की डिग्रियां हैं, लेकिन नौकरी के अभाव में भविष्य को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि रोजगार की तलाश में लंबे समय से प्रयास करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल सके।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान समाज की ओर से जो भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, वे उसी से अपना गुजारा करेंगी। जरूरत पड़ने पर भूखे सोने की बात भी उन्होंने कही है। उनके मुताबिक, यह प्रदर्शन केवल व्यक्तिगत नौकरी की मांग नहीं, बल्कि उन तमाम युवाओं की आवाज है जो शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

मेला मैदान में चल रहे इस आंदोलन की जानकारी आसपास के इलाकों में फैलने के बाद बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भी वहां पहुंच रहे हैं। इससे प्रदर्शन में शामिल लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

युवाओं की मांग है कि बेरोजगारी की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि वे सरकार और संबंधित व्यवस्था से अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button