उत्तर प्रदेश

Unnao Road Accident : उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर, तीन की गई जान !

तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की मौत हो गई.... सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के बिहार थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें तीन रिश्तेदारों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक का टायर बदल रहा था। तभी ये हादसा हो गया। जिसके चलते तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तीनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मृतकों की पहचान नितेश कुमार (27) निवासी रायबरेली, हरीश चंद्र (35) निवासी रायबरेली और प्रदीप कुमार (38) निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी का कार्य करते थे। ट्रक चालक को खाना देने पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार तीनों आपस में रिश्तेदार थे और मौसी के लड़के थे।

बताया गया कि प्रदीप कुमार ट्रक चलाते थे। बुधवार रात बिहार थाना क्षेत्र में उनका ट्रक खराब हो गया था, जिसके बाद उसका टायर बदला जा रहा था। इसी बीच हरीश चंद्र प्रदीप के लिए खाना लेकर मौके पर पहुंचे। नितेश कुमार भी वहां मौजूद था और तीनों मिलकर ट्रक का टायर बदल रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरीश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नितेश कुमार और प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले पास केअस्पताल ले जाया गया। नितेश की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, प्रदीप कुमार ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि हरीश चंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी हुमा और दो बेटे हैं। वहीं नितेश कुमार भी मजदूरी करते थे। आपको बता दे प्रदीप कुमार ट्रक चलातेे थे और उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। जिसे वो अकेले छोड़ गए हैं। तीनों की मौत से परिवारों वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवारों वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह का कहना है कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वाहन चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button