उत्तर प्रदेश

Weather Update : गर्मी में लगा विराम, होगी तेज बारिश, कई जगह उमस के सकेंत !

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में लगातार उमस का मौसम देखने को मिल रहा है। इससे लोग काफी परेशान है। हालांकि शाम के समय बादल रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। वहीं, चित्रकूट में सुबह से ही तेज धूप निकली है। गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक हल्की बारिश की संभावना है।

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में गर्मी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आया है। प्रदेश में मानसून अपना पूरा पैर फैला चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन तक प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता में कमी के आसार हैं। मध्य प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की फुहार पड़ सकती है। वहीं, मथुरा और कानपुर जैसे शहरों में लोगों को गर्मी और उमस से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां कान्हा की नगरी में भारी बारिश से रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी भर गया। वहीं, कानपुर में भी भारी बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। इधर, झांसी में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। आज 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके बाद बिजली चमकने और गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कई जिलों में न बारिश हुई है और न ही तेज हवा चली है।बस गर्मी का अहसास हो रहा है। कानपुर, आगरा, गोंडा, अमेठी जैसे कई जिलों में बदरा मुंह चिढ़ा रहे हैं। वहीं नोएडा में मौसम सुबह से ही बारिश वाला लग रहा है, लेकिन अभी तक नहीं हुई है। लेकिन हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 30 जून को मानसून की आगमन हो चुकी है। इसके बाद तेज़ी से आगे बढ़ते हुए दो जुलाई को पूरे प्रदेश में इसका असर दिखा। इसके बाद उत्तरी उड़ीसा तट के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मौसमी द्रोणी अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। इसके चलते प्रदेश में अन्य कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में लगातार उमस का मौसम देखने को मिल रहा है। इससे लोग काफी परेशान है। हालांकि शाम के समय बादल रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। वहीं, चित्रकूट में सुबह से ही तेज धूप निकली है। गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक हल्की बारिश की संभावना है। इधर, गोंडा जिले में भीषण गर्मी का असर शनिवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप और बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। अमेठी में हल्की धूप छांव हो रही है एक दिन पहले बारिश हुई थी लेकिन आज बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में बारिश न होने के कारण लोगों को गर्मी के साथ खेती किसानी में भी समस्या हो रही है। बाकी मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले दो दिनों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं कानपुर में आज फिलहाल धूप निकल आई है। मगर, कल हुई बारिश में शहर में कई जगह जल भराव की समस्या थी। कई जगह रोड भी डूब गई है। जहां-जहां सीएम ग्रिड योजना पर काम चल रहा है वहां पर लोगों का निकलने में समस्या हो रही है. जगह-जगह खुदाई हो रही है, जिस वजह से काफी समस्याएं हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button