उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता का पर्व हमें बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा- आजादी वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का परिणाम

Lucknow Desk : लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों और बलिदानियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज ही के दिन भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। यह आजादी किसी एक व्यक्ति या एक आंदोलन का परिणाम नहीं, बल्कि भारत माता के असंख्य सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान का फल है। देश के वीरों ने कठिन परिस्थितियों में भी स्वतंत्रता की लौ को बुझने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि अंतर्विरोधों और षड्यंत्रों के कारण भारत को लंबे समय तक गुलामी का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय समाज ने अपने मन और मस्तिष्क से कभी भी पराधीनता को स्वीकार नहीं किया। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष और आंदोलन होते रहे।

मुख्यमंत्री ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को इस संघर्ष की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि 1857 का संग्राम सामूहिक रूप से आजादी की लड़ाई का एक बड़ा पड़ाव था। इस आंदोलन ने देशवासियों के भीतर स्वतंत्रता की भावना को और मजबूत किया तथा आगे के संघर्षों के लिए नई ऊर्जा दी।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन भी है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button