उत्तर प्रदेश

करवा चौथ पर पति के लिए रखा व्रत, प्रेमी के कमरे में मिली पत्नी, मचा हंगामा

कल जहां पूरे देश में करवाचौथ के पर्व की धूम देखने को मिली, वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

Lucknow Desk : जहां कल पूरे देश में करवाचौथ का पर्व मनाया गया, वहीं चांद न निकलने की वजह से त्योहार का रंग फीका पड़ गया। हालांकि, महिलाओं ने समय के अनुसार अपना व्रत खोल लिया। इसी बीच देशभर से अलग-अलग तरह की खबरें सामने आईं। उत्तर प्रदेश के मथुरा की वसंत विहार कॉलोनी में करवाचौथ के दिन पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को उसके प्रेमी के कमरे में पकड़ लिया। महिला के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच तलाक का मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है।

मथुरा जिले के छटीकरा के रहने वाले सोनू की शादी 15 साल पहले धौलपुर की रहने वाली अंजू से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। पति सोनू ने आरोप लगाए हैं कि पत्नी अंजू के गांव धौलपुर का रहने वाला संजय और प्रीतम से उसके काफी लंबे समय से प्रेम संबंध हैं। महिला का प्रेमी प्रीतम वसंत विहार कालोनी में किराए के मकान में रहता है। पति को पत्नी अंजू के वसंत विहार कालोनी में प्रेमी के कमरे पर मौजूद रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पति सोनू, अपनी भाभी-बहन और अन्य महिलाओं के साथ प्रेमी प्रीतम के कमरे पर पहुंच गया।

पति सोनू पूरी प्लानिंग के साथ वसंत विहार स्थिति प्रेमी प्रीतम के कमरे पर पहुंच गया। पत्नी अंजू को पति सोनू ने रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, जब पति सोनू की भाभी ने अंजू को ऐसा करने न के लिए टोका, तो विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट तक मामला पहुंच गया। भाभी और अंजू ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए। वहां मौजूद महिला पुलिस भी दोनों को अलग नहीं कर पाई। काफी देर तक दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़े रहीं। वसंत विहार कालोनी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को एक-दूसरे से अलग कराया और उन्हें थाने ले गई। इस दौरान पति सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अंजू काफी समय से उससे अलग रह रही है और अब संपत्ति में आधे हिस्से की मांग कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जबकि चारों बच्चे पिता के साथ रह रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button