उत्तर प्रदेश

‘कांग्रेस ने शासन बदलने की प्रेरणा बांग्लादेश से ली है’, लखनऊ में राजनाथ सिंह बोले- ‘ये सिर्फ अराजकता फैलाना चाहते हैं’

lucknow rajnath singh slams congress on vote theft claims

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बांग्लादेश की तर्ज पर शासन बदलकर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

कांग्रेस का वोट चोरी का आरोप बेबुनियाद है- राजनाथ सिंह

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनके पास वोट चोरी का कोई सबूत नहीं है। कांग्रेस का वोट चोरी के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को भड़का कर केवल बांग्लादेश की तरह शासन बदलना चाहती है, ये सिर्फ अराजकता फैलाना चाहते हैं।

Rajnath Singh Lucknow Visit | Durga Puja Program & Meeting Bereaved Families

कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है- रक्षा मंत्री

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने कहा, “दिल्ली में पिछले दिनों जो घटनाक्रम हुए, वो कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस और उनके राजनीतिक सहयोगी प्रत्यक्ष रूप से और अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से युवाओं की उर्जा को रचनात्मक कार्यों और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में लाने की जगह राजनीतिक टकराव और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है।”

राजनाथ सिंह ने प्रेस वार्ता में खुलकर कहा कि कांग्रेस बांग्लादेश की तर्ज पर शासन बदलना चाहती है। कांग्रेस ने शासन बदलने की प्ररेणा बांग्लादेश से ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button